टीकमगढ़। रविवार 28 जनवरी 2024 को दोपहर करीब 2.30 बजे से जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पठा के आमनझोर खिरक में मानवीय संवेदना समिति के कंबल वितरण अभियान का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया सपत्नीक शामिल हुए जहां उन्होंने गरीब बेसहारा असहाय लोगों को मानवीय संवेदना समिति के कार्यक्रम के दौरान कंबल, शाल, चप्पल, मौजे आदि दिए इस मौके पर कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार ,माननीय श्री गुप्ता एवं प्रोफेसर श्रीमती उषा सिंह ठाकुर ,वरिष्ठ साहित्यकार हरेंद्र पाल सिंह, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा एवं उपभोक्ता फोरम की सदस्य डॉक्टर प्रीति सिंह परमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधिक सहायता कार्यालय से कैलाश नारायण मिश्रा, दीपेश जैन सहित मानवीय संवेदना समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी, सचिव मनीराम कठैल, प्रवक्ता विनोद कुमार राय, केएल टेलर, स्टेट बैंक से रिटायर स्वतंत्र कुमार जैन, राम चरण अहिरवार, सतीश सूत्रकर एवं इरफान अहमद बबलू, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य जन एवं ग्रामवासी व लाभार्थी बेसहारा असहाय मौजूद थे।
मानवीय संवेदना समिति द्वारा आयोजित इस कंबल वितरण कार्यक्रम के समापन अभियान के अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवीय संवेदना समिति का जैसा सुंदर नाम है वैसा ही समिति का काम है समिति के नाम से ही लोगों के मन में संवेदना की भावना जागृत हो जाती है उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीब बेसहारा असहाय लोगों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है हम सभी को ऐसे कार्य करना चाहिए और उन्होंने समिति के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर वहां उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह सच्ची मानव सेवा है उन्होंने कानून के बारे में भी वहां उपस्थित ग्रामीण जनों को तमाम जानकारियां दीं एवं समारोह पूर्वक मानवीय संवेदना समिति के इस कंबल वितरण अभियान के कार्यक्रम का समापन किया गया जहां समिति द्वारा चिन्हित लोगों को गर्म शाल,कंबल, चप्पल और मौजे मुख्य अतिथियों के द्वारा दिए गए। इस मारोह पूर्वक कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र चंसोरिया ने किया। उल्लेखनीय है कि करीब 20 वर्षों से मानवीय संवेदना समिति जिले में समाज सेवा के ऐसे कार्य करती आ रही है और लगातार आगे भी करने का लक्ष्य समिति का है जहां गर्मियों में जगह-जगह प्याऊ खोलकर लोगों को पानी पिलाते हैं और ठंड के मौसम में लोगों को गर्म कपड़े जूते मौजे वितरित करते हैं वही गरीब असहाय लोगों की बेटियों की शादी और उनके बच्चों को भी शिक्षा के लिए मदद करते हैं।