टीकमगढ़। आज दिनांक 2 फरवरी 2024 को परम पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुधा देवी खरे की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद अस्पताल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्लड बैंक में पदस्थ बली अहिरवार एवं आलोक नगरिया की उपस्थिति में किया गया रक्तदान ब्लड बैंक में ही सदस्य मकबूल भाई के द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा जो रक्तदान किया गया है उसका उपयोग एक गंभीर बीमारी से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए किया जाएगा इस जानकारी के बाद कार्तिक खरे द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष रक्तदान किया जा रहा है और कभी भी अति आवश्यकता होने पर वह रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे इस तरह का आश्वासन भी ब्लड बैंक में पदस्थ समस्त कर्मचारियों को उन्होंने दिया।
