संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में अपनी द्वारा की मांगों में बताया गया है कि मध्यप्रदेश की शासकीय संस्थाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की प्रमुख लंबित मॉग तथा अतिथि शिक्षक महा पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी आदेश जारी कराने व अन्य तात्कालिक समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आपसे करबद्ध निवेदन किया गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से की गई मांगों में प्रमुख लंबित मांग अतिथि शिक्षकों की अलग से विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाये। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षक पंचायत में की गई सभी घोषणाओं के आदेश जल्द किये जायें। इसके साथ ही संघ की तात्कालिक मांगों में आरोप लगाते हुए कहा मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों का लगभग 6 माह से लंबित मानदेय जल्द प्रदान किया जाये। शिक्षा विभाग में चल रहे उच्च पद प्रभार और स्थानांतरण की प्रक्रिया से अतिथि शिक्षकों को बाहर नहीं किया जाये। जिन्हें बाहर किया गया हैं उन्हे अन्य जगह रिक्त पदों पर समायोजित किया जायें तथा जिला टीकमगढ़ के अन्तर्गत संकुल लिधोरा चंदेरा बुडेरा जतारा संकुल में जुलाई माह 2023 से आजतक मानदेय प्रदान नहीं किया गया एवं अधिकाश जिले अक्टूबर माह से अधिक का मानदेय नहीं दिया गया है लंबित मानदेय जल्द प्रदान किया जाये। संघ द्वारा डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए की मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार दुबे अतिथि शिक्षको ने अपनी पूरी बात बताई अपनी मांगों को पूर्ण कराने की बात कही।
इसके साथ ही संघ ने शासन प्रशासन से सभी मॉगो से संबंधित आदेशों को सात दिवस के अंदर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर जारी किये जाये। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उपरोक्त सभी आदेशों को जारी नहीं किया गया तो एक सप्ताह पश्चात आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय आंदोलन भोपाल में किया जायेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।

