टीकमगढ़ । सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि जिला जेल टीकमगढ़ में शीत ऋतु समाप्त होने तथा गर्मियां प्रारंभ होने से मुलाकात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
तदनुसार मुलाकात का समय प्रतिदिन प्रातः 8ः30 से एक बजे तक रहेगा। मुलाकात पर आए बंदी परिजन अपने साथ शासकीय पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेनकार्ड अथवा अन्य शासकीय आई.डी.) अनिवार्यरूप से लेकर आयें। शासकीय अवकाश के दिनों में मुलाकात नहीं दी जावेगी।

