टीकमगढ़। 29 फरवरी 2024 गुरुवार को प्रदेश कोंग्रेस के आवाहन पर टीकमगढ़ ज़िला कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर किसानो की कर्जमाफी एवं एम. एस. पी. लागू किए जाने की मांग लेकर धरना दिया गया कांग्रेस ने धरने के अंत में पूर्व मंत्री टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं जिला अध्यक्ष नवीन साहू के नेतृत्व में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया किसान संगठनों की ओर से एम एस पी के लिये कानूनी गांरटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिये स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने किसान और खेत मजदूरों के लिये पेंशन और कर्ज माफी लखीमपुरखीरी हिंसा के पीड़ितों के लिये न्याय भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आन्दोलनों के दौरान मारे गये किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर अन्नदाता किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर ज्ञापन में उल्लेख किया है विगत दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन किया जा रहा है। लेकिन खेत की बात की है कि केन्द्र की भा ज पा सरकार द्वारा शांतिपूर्ण किये जा रहे आन्दोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है। अ भा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी किसानों की उपज का एम एस पी दिये जाने का समर्थन किया है।
किसानों की उपज का एम एस पी एवं अभी हाल ही में हुई ओलावृष्टि से जो फसलें नष्ट हुई है उनका भी मुआवजा हमारे अन्नदाताओं को दिये जाने की मांग की है
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सिंह गोर किरन अहिरवार पंकज अहिरवार संजय नायक डॉ इसरार मोहम्मद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल राम कुमारी द्विवेदी नीरजा द्विवेदी लक्ष्मण रैकवार हबीब राईन सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

