टीकमगढ़ । मोहनगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवगढ़ में को बीति रात्रि तेज बारिश हवा के साथ ओले गिरे यह जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा तहसीलदार अरविंद यादव मोहनगढ़ को दी गई और पटवारी हल्का को दी गई जैसी यह जानकारी सुनते ही तहसीलदार अपना पूरा अमला लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने और जगह-जगह खेतों में जाकर फसलो का निरीक्षण किया इसके अलावा उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश की गाइडलाइन आदेश अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जाएगा किसनो की इस दुख की घड़ी में सरपंच प्रतिनिधि के अलावा जिला प्रशासन आपके साथ खड़ा हुआ है ।