टीकमगढ़। लोकसभा चुनाव कि कोंग्रेस की पहली लिस्ट में मध्यप्रदेश के दस टिकट घोषित किए गए जिनमें लोकसभा कि टीकमगढ़ सीट से पंकज अहिरवार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया, अधिकृत प्रत्याशी घोषित होते ही समर्थको में उत्साह देखा गया। प्रथम नगर आगमन पर सबसे पहले रामराजा की चरण रज को नमन किया,इसके बाद ओरछा पहुंच कर रामराजा सरकार के दर्शन किए,और समर्थको ने जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया,तत्पश्चात पृथ्वीपुर पहुंच कर कारकर्ताओ ने स्वागत किया, इसके बाद राठौर निवास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी कि उपस्थित मे बैठक आयोजित कि गई, बैठक में कोंग्रेस को विजय श्री दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं से बात कही। रास्ते में खड़ाई तिगैला , बम्हौरी, दिगौड़ा,भाई का ढाबा , हीरानगर बावरी, अनंतपरा,के साथ टीकमगढ़ नगर में प्रवेश करते की कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया और निज निवास पर पहुंचते ही परिजनों ने तिलक कर आरती उतार कर भगवान से दुआ मांगी। इसके बाद देर शाम तक बंधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

