टीकमगढ़। 16 मार्च 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काषवानी की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित की गई। श्री शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा के सामान्य निर्वाचन का कार्यक्रम आज घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ के लिये निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि 28 मार्च 2024, नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024, नाम निर्देशन की संवीक्षा की तिथि 5 अप्रैल, नाम निर्देशन वापसी की तिथि 8 अप्रैल, मतदान की तिथि 26 अप्रैल, मतगणना की तिथि 4 जून 2024 तथा मतदान स्थल शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज (नवीन केम्पस) टीकमगढ़ निर्धारित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री शेफाली तिवारी सहित संबंधित अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र (43-टीकमगढ़, 44-जतारा, 47-खरगापुर), निवाड़ी जिले की दो विधानसभा क्षेत्र (45-पृथ्वीपुर, 46-निवाड़ी) तथा छतरपुर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र (48-महाराजपुर, 51-छतरपुर, 52-बिजावर) सम्मिलित है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये अभ्यर्थियो द्वारा नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कलेक्टर, कक्ष क्रंमाक -42, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, टीकमगढ़ में जमा किये जायंेगे।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ के अंतर्गत कुल 18 लाख 17 हजार 760 मतदाता हैं जो कुल 2077 मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मतदान का उपयोग करेंगें, जिनमें 43-टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 265 मतदान केन्द्रों में 227150 मतदाताओं में 118325 पुरूष, 108822 महिला तथा 3 अन्य मतदाता अपने मताधिकारी का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार विधानसभा जतारा-44 क्षेत्र में कुल 256 मतदान केन्द्रों में 222151 मतदाताओं में 115564 पुरूष, 106583 महिला तथा 4 अन्य, 47-खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 287 मतदान केन्द्रों में 251818 मतदाताओं में 132502 पुरूष 119313 महिला तथा 3 अन्य, 45-पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 247 मतदान केन्द्रों में 214467 मतदाताओं में 112456 पुरूष 102006 महिला तथा 2 अन्य, निवाड़ी-46 विधानसभा क्षेत्र में कुल 235 मतदान केन्द्रों में 200132 मतदाताओं में 103920 पुरूष 96209 महिला तथा 3 अन्य, महाराजपुरा-48 विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 मतदान केन्द्रों में 236523 मतदाताओं में 124552 पुरूष 111964 महिला तथा 7 अन्य, छतरपुर-51 विधानसभा क्षेत्र में कुल 254 मतदान केन्द्रों में 233457 मतदाताओं में 122490 पुरूष 110960 महिला तथा 7 अन्य तथा बिजावर-52 विधानसभा क्षेत्र में कुल 266 मतदान केन्द्रों में 232062 मतदाताओं में 123703 पुरूष 108358 महिला तथा एक अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेगा। इसके अतिरिक्त 1381 सर्विस वोटर्स भी हैं जो डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान करेंगे।
पत्रकार वार्ता में कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया गया कि 06-टीकमगढ़ (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग के आदेषानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीकमगढ़ रिटर्निंग आॅफिसर के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देषन पत्र न्यायालय कलेक्टर, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, टीकमगढ़ में जमा किये जायेंगे। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त विधानसभा क्षेत्र के लिये एक-एक सहायक रिटर्निंग आॅफिसर भी नियुक्त किये गये हैं। उस विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग आॅफिसर सहायक रिटर्निंग आॅफिसर के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि आज निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। समस्त राजनैतिक दलों/आम नागरिकांे से आदर्श आचरण संहिता का पालन करने का अनुरोध है। आदर्श आचरण संहिता लागू होने की अवधि के दौरान समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये गये शासकीय वाहन तत्काल प्रभाव से वापिस लिये जाते है तथा उनके साथ संलग्न शासकीय अमले को तत्काल वापस लिया जायेगा। आदर्श आचरण संहिता का पालन कराये जाने हेतु आज से ही समस्त प्रकार के अधिनियमों के तहत आदेश प्रसारित कर दियेे गये है। इसमें आयुध लाइसेंस अधिनियम, कोलाहल अधिनियम (रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित), सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, धारा 144 प्रभावशील, सराय अधिनियम 1867 मुद्रक एवं प्रकाशकों से संबधित लोक प्रतिनिधित्व संबधी अधिनियम 1951 की धारा 127-क का पालन शामिल है। आचार संहिता के दौरान किसी भी विभाग में नये निर्माण कार्य स्वीकृत नहीं किये जायेंगे और न ही किसी योजना में नये हितग्राही को जोड़ा जायेगा।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला स्तरीय कंट्रोल रूम/कांट्रेक्ट सेंटर 24 घंटे संचालित रहेगा। आम नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्ल्ंाघन संबंधी शिकायत जिला स्तर पर स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 1950 पर शिकायत कर सकेगें। मतदान दिवस के 24 घंटे पहले से शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिये हेल्प डेस्क/एकल खिड़की का संचालन किया जायेगा।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों पर यदि कोई आपराधिक प्रकरण किसी भी न्यायालय में दर्ज है तो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाचार पत्र, न्यूज चैनल पर तीन वार प्रकाशित कराना होगा और उसकी जानकारी रिटर्निंग आफिसर को प्रस्तुत करनी होगी। मतदाताओं के लिये भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किये गये मतदाता पहचान पत्र के साथ-साथ अलावा अन्य 12 प्रकार के डाक्यूमेंट पहचान पत्र के मान्य किये गये है। मतदान दिवस के पूर्व मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया जायेगें। वरिष्ठ नागरिकों के लिये सुविधाये लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये भारत निर्वाचन आयोग के नवीन संशोधन अनुसार 85 वर्ष की उम्र या उससे अधिक आयु के नागरिकों के द्वारा मांग किये जाने पर घर पर जाकर मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसी प्रकार गंभीर बीमारियों एवं कोविड-19 के मतदाताओं के द्वारा मांगे जाने पर घर पर मतदान कराये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये कील चेयर की सुविधा प्रदान की जायेगी।
सार्वजनिक निरोधात्मक उपायों के संबंध में अभ्यथियों को अपने प्रचार-प्रसार हेतु पर्यावरण अनुकल सामग्री का उपयोग करने के निर्देश हैं। अभ्यर्थी रात्रि 10 बजे से लेकर प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करेगें। अभ्यर्थी बिना वैध अनुमति के राजनैतिक सभायें रैली, जलूस इत्यादि नहीं कर सकेगें। अभ्यर्थी शासकीय सम्पत्ति का उपयोग राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिये नही करेगें। अभ्यर्थी निजी सम्पत्ति का बिना भू-स्वामी की अनुमति के बिना नहीं करेगें। उपरोक्त संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत पायी जाने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न संवेदशील घटनाओ को बीडियोग्राफी कराई जावेगी। जिले के अर्तराज्यीय नाकों/अंर्तजिले के नाकों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जायेगी। मतदान दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के 50 से 60 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जावेगी। मतगणना दिवस पर सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण प्रक्रिया का निगरानी की जायेगी।
प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये कानून में पावधानित विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत अभी तक कुल 1917 प्रकरणो में 2471 व्यक्तियो को प्रतिबंधित करते हुये 630 व्यक्तियो को बाउण्ड ओव्हर कराया गया है। शेष 1841 व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुये इन्हे भी शीघ्र प्रतिबंधित किया जायेगा साथ ही पुलिस के द्वारा जिले के 157 फरार ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर कुल 4,86,000 रूपये का ईनाम घोषित था। साथ ही 61 स्थाई वारंटी व 622 गिरफ्तारी बांरटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ द्वारा आश्वस्त किया कि मतदाता प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति या समूह कानून का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी, यह प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जायेगी।
सधन एवं मुस्तैदी से चैकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये 1201.15 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 393245 रुपय रूपयेे, 4.08 किलो अवैध गांजा कीमत करीब 40000 रुपये एवं 02 ग्राम स्मैक कीमती 6000 रुपये, 25.500 किलो अफीम के पेड कीमती 270000 रुपये, एवं 30 अबैध हथियार जप्त करने में सफलता पायी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव उद्घोषणा के साथ ही सभी 36 अंतर्राज्यीय बार्डर चैक पोस्ट, 8 अन्तर जिला चैक पोस्ट एवं विभिन्न स्थानों पर समुचित सुरक्षा संबंधी व्यवस्थायें की गई है। साथ ही निकटवर्ती राज्य के जिलो से भी सतत संपर्क रखते हुये सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है एवं समय- समय पर सबुत्ता बैंकिग अभियान भी किया जायेगा। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिले में 4032 सुरक्षा बल तैनात किये जाएंगे साथ ही जिले में करीब 163 पुलिस मोबाईल टीम भ्रमण करेंगी।
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने अवगत कराया कि जिले में सघन निगरानी जारी है तथा संदेहात्मक व्यक्ति पर विशेष नजर रखते हुये एसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते है उनके विषय में गोपनीय जानकारियाँ एकत्र की जा रही है। साथ ही उन्हे चिन्हित कर लाल कार्ड देकर आगाह किया जायेगा। ऐसे व्यक्ति जो व्यवधान उत्पन्न करने वालो का साथ देंगे उन्हे भी चिन्हित कर पीला कार्ड देकर सचेत किया जायेगा। आम नागरिको से ऐसे व्यक्तियो की सूचना देने, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु हरा कार्ड देकर प्रोत्साहित किया जायेगा। अंतर्राज्यीय सीमा पर आबागमन की जानकारी प्राप्त करने एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल लगाया जाएगा। यहां तक कि लिंक रोड पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। जो सतत् रूप से निरीक्षण करता रहेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी द्वारा सदन में महत्वपूर्ण मोबाईल नम्बर पुलिस कन्ट्रोल रुम 7049128854, 7049129476 को दिया गया, निर्वाचन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियो के मोबाईल नम्बरों का प्रचार करने हेतु विश्वास पर्चियो का वितरण किया जायेगा तथा सुरक्षा संबंधी बनाए गये कन्ट्रोल रूम के नंबर से भी अवगत कराया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

