पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गत 14 मार्च 24 को जिले के थाना जतारा, थाना बम्हौरीकलां, थाना बल्देवगढ़ एवं मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश में तीन बदमाशों द्वारा लोगों को सुनसान स्थान पर रोककर उनके साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल सहित रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया। थाना बम्हौरीकलां क्षेत्र में विभिन्न फरियादियों के साथ तीन घटनाएं की जिन पर थाना बम्हौरीकलां में अपराध क्रमांक 53/ 24 धारा 394,341,506,294, अपराध क्रमांक 54/ 24 धारा 394, 341, 506, अपराध क्रमांक 55 / 24 धारा 327,341, 323, 506, 34 थाना जतारा क्षेत्र अंतर्गत एक अपराध, अपराध क्रमांक 89/24 धारा 394 थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक अपराध, अपराध क्रमांक 95 / 24 धारा 394 थाना मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश क्षेत्र अंतर्गत एक अपराध, अपराध क्रमांक 130/ 24 धारा 323, 504, 506, 427 के कायम किए गए।
प्रकरणों के लिए पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में उक्त घटनाओं का खुलासा कर माल-मशरुका सहित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीमों द्वाराघटना के मार्गो के सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबिर की सहायता से अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को घटना के 48 घंटे के अंदर लूट में गए मय माल-मशरुका के गिरफ्तार किया गया।
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम : आरोपियों द्वारा रोड पर सुनसान इलाके में राहगीरों को रिश्तेदार या दोस्त कहकर उन्हें रूकने के लिए िववश कर ते थे इसके बाद आरोपीगण उनके साथ मारपीट करते हुए उनके साथ लूटपाट करना तथा पीड़ितों के वाहन की चाबी लूटना तथा पीड़ितों के मोबाइल मौके पर फोड़ते थे जिससे पीड़ित किसी को भी सूचना न दे पाए और पीछा न कर पाए।
आरोपियों से माल किया बरामद : आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 1 बाइक जिसकी कीमती लगभग 60 हजार रुपए, एक देशी कट्टा मय कारतूस, कुल नकदी 14 हजार 400 रुपए, फरियादियों के लूटे गए 3 पर्स और उनके रखे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइकों की चाबियां सहित 2 लूटे गए मोबाइल जब्त कुल माल-मसरूका करीबन 1 लाख रूपये को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण घटना में शामिल 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिसमें रवि पुत्र पप्पू यादव निवासी खरोई थाना दिगौड़ा पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी जैसे गंभीर कुल 18 अपराध है।, जितेन्द्र पिता कैलाश यादव निवासी बम्हौरी नकीबन थाना बल्देवगढ़ पर कुल 11 अपराध हैं । वहीं सौरभ पुत्र देवेन्द्र परिहार निवासी पहाड़ी बक्सी थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी पर कुल 6 अपराध है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है।
कार्यवाही में यह रहे शामिल : पुलिस की इस समस्त कार्यवाही में जतारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद दांगी, बम्हौरीकलां थाना प्रभारी उप निरीक्षक नितेश जैन, कनेरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाश रूसिया, उप निरीक्षक मयंक नगाइच, मंजना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामसेवक झा, उप निरीक्षक केएस गोंड, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण श्रीवास्तव, आरक्षक मनोज यादव, नीटू राजपूत, संगम नायक, रवि विमल, मोहित शर्मा, अवनीश यादव, सतीश गौतम, जयकांत, प्रशांत शामिल रहे।

