टीकमगढ़। मंगलवार को पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर आगामी लोकसभा चुनाव-2024, आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें पुलिस की पांच टोलियों द्वारा अलग – अलग अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, रिजर्व पार्टी बनाई गई । जिन्होंने बलवाइयों द्वारा की जा रही नारेबाजी व पुलिस पर पत्थर फेंके गए । इसके बाद पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बलवा ड्रिल अभ्यास करते समय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा बलवा ड्रिल में की गई गलतियो, एवं आने वाली परेशानियो के बारे में जानकारी देकर उक्त गलतियो एवं परेशानियों के बारे में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर भविष्य में नियमबद्ध एवं प्रॉपर तरीके से बलवा ड्रिल करने के लिए निर्देशित किया गया । जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर कैजुअल्टी रहित प्रभावी तरीके से बलवा आदि का नियंत्रण किया जा सके। बलवा परेड में,एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, सूबेदार उत्तम सिंह, टीकमगढ़ जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।