डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि रिश्वत के लेनदेन की रिकॉर्डिंग पहले कर ली गई थी। आज जैसे ही टीम जनपद कार्यालय पहुंची तो कंप्यूटर ऑपरेटर मुर्तजा अली ने अपने पास बैठे यादवेंद्र यादव को रिश्वत के 5 हजार रुपए दिला दिए। इसी दौरान मुर्तजा अली कार्यालय से भाग निकला।
मामला हुआ दर्ज : लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर मुर्तजा अली और एपीओ राजेश मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

