टीकमगढ़। बुधवार को पलेरा नगर में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , इस अवसर पर क्षेत्रीय राजपूत समाज के साथ अन्य लोगों ने बीरागंना अबंन्ती बाई लोधी के चित्र पर श्राद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकसभा टीकमगढ़ से कोंग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने बीरागंना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी बीरगाथा को सुना और गुणगान किया।इस अवसर पर बालिकाओं ने बीरागंना अवंती बाई लोधी के रूप में औजस्व पूर्व प्रस्तुतियां दी।

