टीकमगढ़ । विधायक यादवेंद्र सिंह ने टीकमगढ़ विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
आयोजित की गई इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मालिक सूर्य प्रकाश मिश्रा महेंद्र जैन लक्ष्मण रैकवार गौरव शर्मा के साथ ही कांग्रेस के समस्त पार्षद सरपंच कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद तुलाराम लोधी पुष्पेंद्र यादव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष सहित प्रमोद यादव नारायणदास जमींदार बिल्लन पटेरिया छिद्दू खान आशाराम यादव विजय यादव मानसिंह यादव दिनेश अहिरवार देवेन्द्र नापित राहुल यादव घनश्याम कुशवाहा महेश रैकवार कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

