प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में टीकमगढ़ से लेकर नौगांव तक एमपीआरडीसी द्वारा नेशनल हाईवे का निर्माण कराया था जिसे दिलीप बिल्डकॉम कंपनी ने ठेके के अनुबंध पर तैयार कराया था तभी से टोल प्लाजा मवई के पहले धजरई ग्राम मेें प्राचीन मंदिर के सामने पानी की सही निकासी या उचित नाली िनर्माण न हाेने के कारण पानी भरा रहता है जिससे मुख्य मार्ग पर बना गड्ढा दिनो दिन विशाल रूप लेता जा रहा हे।
जब इस संबंध में मबई में स्थितटोल प्लाजा कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज जितेन्द्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी धजरई ग्राम पंचायत के सरपंच से बात हो चुकी है। दो से तीन दिन में गड्ढे की मरम्मत कर सड़क का दुरूस्त करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने बल्देवगढ़ मार्ग पर दूसरे ठेकेदार ने नाली का निर्माण नही करााय था जिसकी स्वीकृति उसे प्राप्त हो चुकी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही बल्देवगढ़ मार्ग पर नाली का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तब कहीं जाकर इस समस्या का स्थाई निदान हो सकेगा।

