इस टीम का संचालन करने वाले दिलीप मासूम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका के निर्देशानुसार शहर के वार्ड क्रमांक 3 4 एवं 5 के अलावा कटरा बाजार लुकमान चौराहा मजदूर चौराहा मिश्रा चौराहा गांधी चौराहा अस्पताल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर उनकी टीम ने कठपुतली का स्वांग दिखाकर लोगों में मतदान करने की अलख जगाई। टीम के सभी सदस्यों ने नगर में जगह जगह चल पड़ी एक लहर गांव गांव और शहर शहर घर में एक ही नारा है 26 अप्रैल को वोट डालने जाना है के गीत का गायन करते हुए लोगों को अधिक से अिधक तादात में मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान शहर के लोगों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसका लुत्फ उठाया।

