देहात थाना पुलिस ने बताया कि टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर बजरंग खेरा गांव के पास आज सुबह करीब 11 बजे बल्देवगढ़ की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा होते ही कार के इंजन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे। चारों तुरंत बाहर निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई।
जांच में जुटी पुलिस : कार में सवार लोग अन्य जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

