टीकमगढ़। नगर सर्वाधिक सक्रिय साहित्यिक संस्था मप्र लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ एवं जय बुंदेली साहित्य समूह टीकमगढ़ द्वारा ई प्रकाशित देश की पहली बुन्देली त्रैमासिक ई पत्रिका ‘अनुश्रुति’ के 11वे अंक अप्रैल-जून 2024 को विमोचन किया गया। संपादक राजीव नामदेव ने बताया कि ‘‘अनुश्रुति’ पत्रिका देश की पहली त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका है जो कि विगत तीन सालों से निंरतर प्रकाशित हो रही है। इसमें विशुद्व बुन्देली में कविता, भजन, गीत, दोहा, ग़ज़ल,चैकड़िया, हाइकु, कुण्डलिया, अहाने, व्यंग्य,यात्रा विवरण, आलेख आदि लगभग सभी विधाओं की रचनओं का प्रकाशन किया जाता है। पत्रिका पूर्णतः निःशुल्क है जो कि संपादक राना लिधौरी से सपंर्क करके मुफ्त में अपने मोबाइल पर इसके अंकों की पीड़ीएफ घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती हंै। 51 रंगीन पेजों में आकर्षक डिजाइन में फोटो सहित लेखकों की बुंदेली रचनाओं को पढ़ा जा सकता है।
‘अनुश्रुति’ बुन्देली ई पत्रिका अल्प समय में ही देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है खासकर युवा पीढ़ी एवं शोधार्थी के लिए यह बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही हंै। गौरतलब हो कि राजीव नामदेव ‘आकांक्षा’ नाम से भी एक नियमित हिंदी साहित्यिक पत्रिका विगत 19 वर्षो से प्रकाशित एवं संपादित करते आ रहे हैं। इनकी अब तक 5 बुन्देली एवं 6 हिन्दी में पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है एवं 14 पुस्तकों का संपादन करते हुए 137 ‘ई बुकों’ का संपादन एवं प्रकाशन कर चुके हैं। ‘राना लिधौरी द्वारा ‘बुन्देलखण्ड के आधुनिक कवि गं्रथ का प्रकाशन किया गया है, जो कि बहुत चर्चा में है। राना लिधौरी के हिन्दी एवं बुन्देली ब्लाग को अब तक 87 देशों के एक लाख सत्तर हजार से भी अधिक पाठक पढ़ चुके हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

