पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 6 मई 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि गुप्ता के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए थाना देहात अंतर्गत अलग अलग स्थानों से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पुलिस ने इस सट्टा कारोबार में उपयोग की जा रही राशि को जब्त कर संबंधितों पर कार्यवाही की है।
पुलिस कार्यवाही के अनुसार मामला क्रमांक एक में थाना देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुंदेलखंड फर्नीचर के पास एक व्यक्ति अपनी ब्रेज़ा कार में बैठा आईपीएल सट्टा खेल रहा है। उक्त सूचना पर रेड कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताई कार को चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल सट्टा खेलता पाया गया। जिसने अपना नाम राजा खान पुत्र मुन्ना खान आयु 35 वर्ष निवासी तखा थाना देहात बताया जिसने पूछताछ पर बताया कि मैं आईपीएल सट्टा की आईडी शेख सराफत से कमीशन पर लेकर लोगों को देकर खिलवाता हूं। जिसके बाद पुलिस द्वारा शेख शराफत पिता शेख सलमान निवासी पुराना बस स्टैंड टीकमगढ़ को पकड़ा जिसके मोबाइल को चेक करने पर आईपीएल ऑनलाइन सट्टा की एजेंट आईडी पाई गई। उक्त आईडी के बारे में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त आईपीएल की एजेंट आईडी रियाज खान से लेता है और अन्य लोगों को खेलने के लिए कमीशन पर देता है। जिसके पश्चात रियाज पुत्र शेख सत्तार खान निवासी जेल के सामने वाली गली टीकमगढ़ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मोबाइल चेक कर पूछतांछ की गई जिसके मोबाइल में आईपीएल सट्टा की एजेंट आईडी एवं क्लाइंट आईडी पाई गई। उक्त के संबंध में पूंछतांछ पर रियाज ने बताया गया कि वह आईपीएल सट्टा खिलाने का काम करता है।
मामला क्रमांक दो- मुखबिर की सूचना पर भगतनगर कॉलोनी रोड पर एक व्यक्ति दीपक कुशवाहा पुत्रा जानकी कुशवाहा आयु 25 वर्ष निवासी अस्पताल के पीछे दिगौड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लेने के बाद उक्त व्यक्ति के मोबाइल को चेक किया गया जिसमें वह आईपीएल सट्टा खेलते हुए पाया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि वह उक्त आईपीएल सट्टा खेलने की आईडी कौशलेंद्र परमार निवासी दिगौड़ा से लेता है और कौशलेंद्र भी जेएमके कॉलोनी के पास टीकमगढ़ में आईपीएल सट्टा खेल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्काल जेएमके कॉलोनी के पास से कौशलेंद्र परमार पुत्र राजेंद्र सिंह परमार निवासी दिगौड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके मोबाइल चेक किए गए। जिसमें आईपीएल सट्टा खेलने और खिलाने की आइडिया पाई गई जिसने पूछतांछ पर बताया कि वह आईपीएल सट्टा खिलवाने का काम करता है।
मामला क्रमांक तीन इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर अन्नतपुरा तालाब के पास से रवि पुलिस ने प्रेमनारायण साहू आयु 31 वर्ष निवासी बल्देवगढ़ को मटका सट्टा खेलते एवं खिलाते पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण अनुसार पहले राजा पुत्र मुन्ना खान निवासी अन्नतपुरा टीकमगढ़, दूसरे शेख शराफत (छोटे) पुत्र शेख सलमान निवासी पुराना बस स्टैंड टीकमगढ़, तीसरे रियाज पुत्र शेख सत्तार खान निवासी जेल के सामन वाली गली टीकमगढ़, चौथे दीपक पुत्र जानकी कुशवाहा निवासी दिगौडा वही पांचवे नंबर पर कौशलेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह परमार निवासी दिगौड़ा एवं इस मामले में छठवां आरोपी रवि पुत्र प्रेमनारायण साहू निवासी बल्देवगढ़ को गिरफ्तार करते हुए नगर राशि एवं सामान जब्त किया गया है। जब्त राशि एवं सामान में आरोपियों से 97 हजार 130 रूपए नगद एवं एक ब्रेजा कार एक हुंडई औरा कार एक होंडा पैशन बाइक कुल मशरुका 13 लाख 50 हजार एवं उक्त आरोपियों के बैंक खातों में आईपीएल खेलने और खिलाने की जमा रकम कुल 4 लाख 2 हजार 605 एवं 6 मोबाइल कीमती 1 लाख 58 सौ रुपए इस प्रकार उक्त आरोपियों से कुल मशरुका 19 लाख 55 हजार 535 रुपए जब्त व सीज किया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक रवि गुप्ता उप निरीक्षक मयंक नगायच साइबर सेल उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा अनुजा मिश्रा सहायक उप निरीक्षक रेवाराम प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा रज्जन रैकवार पुष्पेंद्र यादव आनंद सुडेले अभय मिश्रा महिला प्रधान आरक्षक ज्योति यादव आरक्षक रीतेश मिश्रा जुलज सिंह परिहार शुभंजय सिंह दीपांश व्यास राघवेंद्र शर्मा मनोज नायक अवनीश पुरी दीपचंद्र अहिरवार शामिल रहे।

