टीकमगढ़। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद बर्मा,पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित कशवानी द्वारा जुआ,सट्टा एवं आईपीएल मैच में हार जीत का दांव खिलाने एवं लगाने बालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.05.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए थाना देहात अंतर्गत अलग अलग स्थानों से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही
**केस नंबर 01* – मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अंबेडकर चौराहा पर एक व्यक्ति मारुति सुजुकी बलेनो में बैठकर मोबाइल से आईपीएल पर सटटा खेल रहा है। जो मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गयी जो आरोपी लक्ष्मीकांत पिता बालकदास राजपूत उम्र 26 साल नि० अजनौर थाना बडांगांव टीकमगढ आईपीएल सटटा खेलते मिला जिसके पास से एक बलेनो कार क्र0 एमपी 36 सी 5668 एवं एक मोबाइल मौके जप्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*केस नंबर 02* – मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जय स्तंभ तिराहा पुराना बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति मोबाइल से आईपीएल सटटा खेल रहा है। जो मुखविर सूचना पर कार्यवाही हेतु जय स्तंभ तिराहा पहुंचकर आरोपी केशवेन्द्र पिता लल्लू राजा परमार उम्र 23 नि० अजनौर थाना बडांगाव टीकमगढ का मोबाइल से आईपीएल सटटा खेलते मिला जिसको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*केस नंबर 03* – मुखविर द्वारा सूचना मिली की पुराना बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति मोबाइल से आईपीएल सटटा खेल रहा है। जो मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही हेतु पुराना बस स्टैण्ड पहुंचकर आरोपी शहबाज पिता कमरूददीन खान उम्र 23 साल नि० बडांगांव धसान टीकमगढ को दस्तयाव कर उसके पास से एक मोबाइल जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*केस नंबर 04* – मुखविर द्वारा सूचना मिली की विनोद कुंज चकरा पर एक व्यक्ति मोबाइल से आईपीएल सटटा खेल रहा है। जो मुखविर सूचना पर कार्यवाही हेतु विनोदकुंज चकरा पहुंचकर आरोपी राहुल पिता भागीरथ यादव उम्र 30 नि0 विनोदकुंज चकरा टीकमगढ पर कार्यवाही करते हुये उसके पास एक मोबाइल जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*केस नंबर 05 -* मुखविर द्वारा सूचना मिली की एकता कालोनी अमन गैस की गली पर दो व्यक्ति मोबाइल से आईपीएल सटटा खिला रहे । जो मुखविर सूचना पर कार्यवाही हेतु एकता कालोनी पहुंचकर आरोपी प्रशान्त तिवारी पिता द्वारका प्रसाद शर्मा उम्र 32 साल निवासी एकता कालौनी टीकमगढ, अमित पिता करन सिंह यादव उम्र 28 साल निवासी विनोद कुंज बगीचा टीकमगढ दस्तयाव किया गया एवं आरोपी उपरोक्त से एक एक मोबाइल जप्त कर पुलिस अभीरक्षा में लिया गया।
*केस नंबर 06* – मुखविर द्वारा सूचना मिली की एकता मजार जैन मंदिर के पास कुछ व्यक्ति मिलकर तास पत्तो से जुआ खेल रहे है। जो मुखविर सूचना पर कार्यवाही हेतु मजार जैन मंदिर पहुंचकर आरोपी ।1. राहुल पिता राजकुमार जैन उम्र 38 साल निवासी मजरा अनंतपुरा थाना देहात, 2- सोनू पिता सुनील जैन उम्र 30 साल निवासी मजार जैन मंदिर के सामने टीकमगढ़, 3- हरीश उर्फ हितेश सिंधी पिता अशोक सिंधी उम्र 32 साल निवासी मोटे का मुहल्ला टीकमगढ़, 4 आशीष पिता प्रवीण जैन उम्र 38 साल निवासी जैन मंदिर के सामने टीकमगढ़ का होना बताया। उक्त आरोपियों से कुल 2,15,000/- रूपये नगद व 52 तास जप्त किये गये
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1- लक्ष्मीकांत पिता बालकदास राजपूत उम्र 26 साल नि० अजनौर थाना बडांगांव टीकमगढ
2- आरोपी केशवेन्द्र पुत्र लल्लू राजा परमार उम्र 23 साल निवासी अजनोर बडनगाम टीकमगढ़
3- शहबाज पिता कमरूददीन खान उम्र 23 साल नि० बडांगांव धसान टीकमगढ
4- राहुल पिता भागीरथ यादव उम्र 30 नि० विनोद कुंच चकरा टीकमगढ
5- प्रशान्त तिवारी पिता द्वारका प्रसाद शर्मा उम्र 32 साल निवासी एकता कालौनी टीकमगढ
6- अमित पिता करन सिंह यादव उम्र 28 साल निवासी विनोद कुंज बगीचा टीकमगढ
7- राहुल पिता राजकुमार जैन उम्र 38 साल निवासी मजरा अनंतपुरा थाना देहात
8- सोनू पिता सुनील जैन उम्र 30 साल निवासी मजार जैन मंदिर के सामने टीकमगढ,
9-हरीश उर्फ हितेश सिंधी पिता अशोक सिंघी उम्र 32 साल निवासी मोटे का मुहल्ला टीकमगढ़.
10- आशीष पिता प्रवीण जैन उम्म्र 38 साल निवासी जैन मंदिर के सामने टीकमगढ
*जप्त मशरूका* उक्त कार्यवाही के दौरान 05 आईपीएल ( किक्रेट सटटा) व एक जुआ कार्यवाही- जिसमे कुल 07 मोबाइल कीमती 1,10,000/- रू. एवं एक बलेनो कार कीमती 9,00000/- रू. एवं नगदी 2,15,000/- रू. जप्त किये गये कुल मशरूका 12,25,000/- रू. जप्त किया गया।
*सराहनीय भूमिका* – उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद राज, उनि. कमल विक्रम पाठक, उनि० मयंक नगाइच, सउनि० चुननूलाल, प्रआर० सतीश शर्मा, प्रआर० रहमान (साइबर सैल), मनोज कुमार, ब्रजकिशोर, हरेन्द्र तोमर,भरत लडिया, आरक्षक- अनिल पचौरी, मुकेश उपाध्याय,आशीष भटट,

