पूनम अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में रोड पर घूमने वाले मवेशियों के लिए पीने के पानी की हौदी (टंकी) घर के दरवाजे पर रखी गई।
हमारे कुछ भाई बहन जिन्हें जानवर पालने का तो शौक है लेकिन जब वही जानवर उनके मतलब के नहीं रहते तो उन्हें आवारा छोड देते हैं।
वह उनके खाने पीने का भी ख्याल नहीं रखते। पालतू जानवरों के साथ साथ आवारा कुत्ते और सांड आदि भी रोड पर भूखे प्यासे सडकों पर घूमते रहते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल महिला मंडल की बहनों ने अपने घर के बाहर हौदी रखकर उसमें पानी भरा। जिससे गर्मी में घूमते जानवरों की प्यास बुझ सके।
अग्रवाल महिला मंडल की बहनों ने सभी से अपील की कि आप सब भी अपने अपने घर के बाहर पानी भर कर रखें जिससे जानवरों की प्यास बुझ सके और पानी के अभाव में कोई भी जानवर कालग्रस्त न हो।
कार्यक्रम में पूनम के के अग्रवाल पूनम आशीष अग्रवाल सीमा अनिल अग्रवाल सीमा संजय अग्रवाल ममता अग्रवाल संध्या अग्रवाल सुधा लोहिया नीता लोहिया माला लोहिया सुमन लोहिया प्रियंका अग्रवाल अंजू अग्रवाल गायत्री अग्रवाल मंजू संतोष अग्रवाल मंजू गनेश अग्रवाल अर्चना अग्रवाल संगीता अग्रवाल पूनम गनेश अग्रवाल शालिनी लोहिया हेमलता लोहिया स्मृति अग्रवाल सहित काफी संख्या में अग्रवाल बहनें उपस्थित रहीं ।

