टीकमगढ़/निवाड़ी । जिले की पृथ्वीपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत बमरौली ग्राम पंचायत के सहायक सचिव 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बृजेश यादव ने एक टैंक बनवाया था, इनका बिल निकलना था। इसी के एवज में सहायक सचिव ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर कार्रवाई करते हुए सहायक सचिव को लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया।
निवाड़ी के बमरौली ग्राम पंचायत में सहायक सचिव महिपत यादव को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।बिल निकालवाले के एवज में मांग बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता बृजेश यादव ने 2021 में अपने खेत में एक टैंक बनवाया था। यह टैंक ग्राम पंचायत के सहमति से बना था और इसके बिल निकालने के लिए महिपत यादव ने बिल निकालने के एवज में 10 हजार की मांग की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता बृजेश यादव ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।आरोपी बोला- 20 फीसदी कमीशन तो लगते ही हैं लोकायुक्त ने अपना जाल बिछाकर आरोपी सहायक सचिव महिपत यादव को पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। बृजेश यादव ने बताया कि महिपत यादव को हर बार रुपए दिए, उसने कहा भी कि आप हर बार रुपए लेते हो। इसके बाद महिपत यादव ने कहा कि 20 प्रतिशत तो लगते ही हैं। शिकायतकर्ता बृजेश का आरोप है कि महिपत यादव राजनीति से जुड़े हैं और उसे डर है कि महिपत कुछ भी करवा सकते है। बहरहाल पृथ्वीपुर थाने में महीपत के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

