यहां हम आपको बता दें कि जिले से शामिल हुए खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक मेडल जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन, एशिया कराते फेडरेशन एवं नेपाली स्पोर्ट्स फेडरेशन नेपाल द्वारा इस कराते क्रियान्वयित किया गया था। जिसमें भारत वर्ष की मध्यप्रदेश राज्य की चार खिलाड़ी रोजी बानो, आकांक्षा रजक, आकांक्षा प्रजापति व रोशनी अहिरवार ने सहभागिता की थी। इस टूर्नामेंट में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में रोजीबानो ने प्रथम स्थान, आकांक्षा रजक द्वितीय स्थान, आकांक्षा प्रजापति तीसरा स्थान व रोशनी अहिरवार ने भी तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। वहीं अन्य देशों के खिलाड़ियों ने अपने देश को जिसमें नेपाल द्वितीय स्थान पर रहा। श्रीलंका को तीसरे पायदान पर पहुंचाया।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका इनकी कोच अंजली भटनागर व सह कोच अतुल शुक्ला के कुश्ाल मार्गदर्शन ने अदा की रही । नेपाल से भारत लौटने के बाद जब यह सभी खिलाड़ी अपने गृह जिले टीकमगढ़ वापस आए तो टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक द्वारा इन सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

