टीकमगढ़। जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव एवम सॉफ्टबॉल कोच पी। प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समर कैंप सॉफ्टबॉल लीग 2024 का सुभारंभ पुलिस लाइन ग्राउंड पर 27 मई 2024 से किया गया इस सॉफ्टबॉल लीग प्रतियोगिता में 5 टीमें भाग ले रही है प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी है प्रतियोगिता के सभी मैचेज लीग पद्धति पर आधारित रहेंगे प्रतियोगिता का सुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवम मैडम द्वारा किया गया प्रतियोगिता के पहले चरण के द्वितीय मुकाबले के मुख्य अतिथि डी एस पी टीकमगढ़ दिलीप पांडे एवम अंतराष्ट्रीय केनोइंग खिलाड़ी एवम विक्रम अवॉर्डी प्रिंस परमार रहे प्रतियोगिता के द्वतीय चरण के मुख्य अतिथि शार्प कंप्यूटर के श्री शरद सर रहे इस अवसर पर साई सॉफ्टबॉल कोच देवेश चंदेल प्रियंक खरे वैदेही नायक सौरभ प्रजापति मौजूद रहे

