इस दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि ग्रीष्मकाल में इस भीषण गर्मी को देखते हुये आप सभी भी पशुओं एवं पक्षियों की भूख मिटाने व प्यास बुझाने के लिये अपने-अपने घरों के आसपास पानी एवं खाने का इंतजाम करें।इसके साथ ही पषुपालन विभाग तथा शिक्षा नवाचार ग्रुप द्वारा चलाये जा रहे सकेरा अभियान अंतर्गत जिला पंचायत परिसर में भी पेड़ों पर सकोरे बांधे गये, जिसमें जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे सहित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सकोरों में पानी एवं दाना डाला गया। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर श एसके तोमर तथा तहसीलदार पलेरा डॉ अवंतिका तिवारी द्वारा भी सकोरों पर पानी एवं दाना डालकर सभी से पशुओं एवं पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये अपने-अपने घरों के आसपास पानी एवं खाने का इंतजाम करने की अपील की गई।
इस दौरान कलेक्ट्रेट तथा जिला पंचायत कार्यलय परिसर में एक दर्जन से अधिक पेड़ों पर सकोरे बांधे गये। शिक्षक संजय जैन (बड़ागांव) ने बताया कि जिले में पदस्थ शिक्षकों के ग्रुप शिक्षा नवाचार ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप द्वारा ग्रीष्मकाल में पक्षियों को दाना एवं पानी देने के लिये सकोरा अभियान चलाया जा रहा है। सकोरा अभियान के उद्देष्य को बताते हुये उन्होंने कहा कि यह अभियान विगत तीन वर्ष से निरंतर कार्य करते हुये कुल 375 सकोरे लगाये जा चुके हैं तथा आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर एसएलआर एमएल जैन, उप संचालक पशु पालन विभाग डाॅ आरके जैन, पशु चिकित्सक डाॅ. बीपी अहिरवार, शैलेन्द्र सिंह, शिक्षक अजीत जैन, शिवप्रताप सिंह बुन्देला, परवीन बानो, शाहीन बानो, नेनी सिंघई, प्रीति जैन, निधि जैन, सरोज रैकवार, मिथला खेरा, राजेश नामदेव सहित संबंधित अधिकारीगण तथा शिक्षा नवाचार ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

