टीकमगढ़। वैसे तो शहर टीकमगढ़ की अनेक सड़कों पर सड़कों के बीच से गुजरने वाली नालियों के दोनों तरफ के गड्डे अधिकांशतयः खुले पड़े हुए हैं लेकिन इन सड़कों की दोनों ओर किनारो पर कई जगह के यह गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं। नगर के सैल सागर चौराहे पर नाली के दोनों तरफ खुले पड़े गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं इसका मुख्य कारण यह भी है कि यहां यातायात का अधिक दबाव भी रहता है और कभी-कभी तो यहां अक्सर जाम भी लग जाया करते हैं ऐसे में कोई भी वाहन चालक इन गढ्ढों में गिर सकता है और हादसे का शिकार हो सकता है जहां नगर वासियों ने इस प्रकार के गढ्ढों को अतिशीघ्र बंद कराए जाने और उन्हें ठीक कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। वही बारिश के समय तो सड़कों पर इस प्रकार के गढ्ढे जब उनमें पानी भर जाता है तो दिखाई भी नहीं देते हैं और वाहन चालक उसी में जाकर गिर जाते हैं इस प्रकार के गढ्ढों को शीघ्र ठीक कराया जाए एवं उन्हें ढका जाए। हालांकि शहर की अनेक सड़कों पर ऐसे गड्ढे सड़कों के किनारे जहां-जहां नालियों की निकासी है उन स्थानों पर ज्यादातर खुले पड़े हुए हैं जिनको ठीक कराए जाने और उनके ढकने का उचित प्रबंध कराए जाने की मांग अनेक वाहन चालकों और नगर वासियों ने प्रशासन से की है।

