टीकमगढ़। शहर के वृन्द्रावन तालाब रोड पर स्थित उपवन पार्क में शुक्रवार की सुबह के समय वहां घूमने जाने वाले लोगों तथा समाजसेवियों ने पौधारोपण कर प्रकृति के संतुलन में योगदान दिया। इस दौरान अंजुमन सदर अब्दुल रज्जाक व उनके साथियों ,सहयोगियों घूमने जाने वालों व अन्य लोगों ने पार्क परिसर में कई प्रकार के उपयोगी पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी ली। नगर के झिरकी बगिया मंदिर रोड स्थित वृन्द्रावन तालाब के क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह की सैर करने जाते हैं। यहीं पर तालाब के किनारे उपवन पार्क स्थित है। इस पार्क में शुक्रवार के रोज सुबह 07 बजे समाजसेवी अंजुमन सदर व उनके मित्रों सहित अन्य लोगों ने अपनी सुबह की सैर के दौरान उपवन पार्क में कई प्रकार के पौधों का रोपण करते हुए उनके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी ली। अंजुमन सदर अब्दुल रज्जाक ने प्रेस को बताया कि अगर ऐसे लोग पौधा रोपण करते रहे तो प्रकृति का संतुलन बना रहेगा और इसके साथ ही प्रतिदिन सैर के लिए आने वाले सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिल मिलता रहेगा। हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए अगर पेड़-पौधे ही नहीं रहेगे व स्वच्छ वायु ही नहीं रहेगी तो सैर का कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढि़या भी सुबह की स्वच्छ वायु में सैर कर सके और स्वच्छ वायु से सांस ले सकें तो हम सभी को बरसात के मौसम में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस पौधारोपण के दौरान अंजुमन सदर अब्दुल रज्जाक , राजेश जैन बबलू, इम्तियाज खान, अकरम खांन, चार्ली गिरी सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी व सैर पर जाने वाले लोग मौजूद हैं।

