टीकमगढ़। सागर बाईपास के बस स्टॉप पर सुविधाओं का टोटा है जहां यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं इस बस स्टॉप पर ना तो कोई यात्रियों को ठहरने के लिए छायादान आदि की व्यवस्था है और ना ही यहां पेयजल की कोई व्यवस्था है जहां आजकल इस गर्मी के भीषण मौसम में यहां पेयजल को लेकर यात्री बहुत ही परेशान होते हैं वहीं रात्रि के दौरान यहां अंधा धुंध अंधेरा भी छाया रहता है क्योंकि यह बस स्टॉप रमन्ना से लगा हुआ है जहां जंगल भी है जहां यात्री आते जाते हैं जिन्हें कई आशंकाएं बनी रहती हैं दिक्कत तो उस समय हो जाती है जब महिला यात्री रात्रि के दौरान बस से उतरकर नगर की ओर जाती हैं उस दौरान यहां काफी दिक्कतें इन महिला यात्रियों को करना पड़ती हैं लेट लतीफ बाहर से लौटने वाली महिलाएं और बस से उतरकर नगर की ओर जाने वाली महिलाओं को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उस समय ना तो कोई टैक्सी आदि मिल पाती है और ना ही कोई साधन यहां मिलता है ऐसे में इस बस स्टॉप अड्डे पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था आदि का होना अति आवश्यक है वहीं इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटों का भी होना जरुरी है महिला यात्रियों सहित यहां से आने जाने वाले मुसाफिरों ने प्रशासन से यह मांग की है कि इस बस स्टॉप अड्डे को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाए।

