टीकमगढ़। जिला प्रशासन,नगर प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग इन सभी को संयुक्त रूप से एक कार्यवाही करना अति आवश्यक है जिसके चलते लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। टीकमगढ़ शहर में ऐसी कोई कॉलोनी या कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां पर बरसों से लोगों ने प्लॉट लेकर डाल दिए और तभी से वह खाली पड़े हुए हैं जहां कहीं-कहीं तो यह प्लॉट की भूमि खदानेंं बन गईं है और इन खदानों में बारिश के मौसम में पानी भरता है जिसके चलते कीचड़ मच्छर कई विषैले कीट खाली पड़े प्लॉटों के पानी में पनपते हैं जिस कारण इन खाली पड़े प्लाटो के आस-पास अगल-बगल में रहने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियां होती हैं और इससे बीमारियां भी फैलती हैं।लेकिन जिला प्रशासन, नगर प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस और ना तो कभी कोई कार्यवाही की है और ना ही कोई ठोस कदम उठाए हैं जबकि इस और कार्यवाही अति आवश्यक है अगर इस ओर एक मुहिम चला कर कार्यवाही की जाए तो इस समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है। शहर की लगभग सभी कॉलोनी,मोहल्ले में इस प्रकार के प्लॉट वर्षों से खाली पड़े हैं जो खदानें बन चुके हैं जिनमे बारिश के मौसम में पानी एकत्रीकरण होता है जिसके चलते इनमे तमाम प्रकार के जीव मच्छर आदि पनपते हैं और बीमारियां फैलाते हैं लोगों ने जिला प्रशासन नगर प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग से यह मांग की है कि खाली पड़े प्लॉटों की ओर कार्यवाहियां कीं जाए एवं कॉलोनाइजरों को भी हिदायतें दी जाऐं।

