टीकमगढ़। नगर की स्थानीय झिरकी बगिया के पास स्थित उपवन पार्क में 02 जून रविवार 2024 को भोपाल द्वारा संचालित डिवाइन वैलनेस सेंटर के तत्वाधान में आरोग्यता शिविर डॉक्टर द्वारका प्रसाद मिश्रा के माध्यम से लगाया गया। जहां इस शिविर का उद्देश्य था कि व्यक्ति को जीवन में ना तो दवा खाने की आवश्यकता पड़े और ना ही वह बीमार हो,वह सदैव आरोग्य रहे ,इस उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। जहां इसे शिविर में अनेक लोगों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया जिनमें मुख्य रूप से करण गिरी गोस्वामी, लखन लाल वैश्य, विजय बहादुर सिंह,केके गुप्ता,लक्ष्मी नारायण संज्ञा आदि ने अपनी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट बनवाई।

