टीकमगढ़। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और पुलिस प्रशासन विभाग की तरफ से पुलिस लाइन परिसर में दिनांक 04.05.2024 से 02.06 .2024 तक ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण 2024 आयोजित किया गया था जिसमे बच्चो ने एक माह से योग के आसनों और प्राणायामो को बहुत अच्छी तरह से सीखा और योगा प्रतियोगिता सीनियर बालिका ईशा प्रजापति प्रथम,शिवानी अहिरवार द्वितीय,रागिनी अहिरवार तृतीय जूनियर बालिका दीक्षा प्रजापति प्रथम,मानवी प्रजापति द्वितीय, टीना प्रजापति तृतीय, मिनी बालिका दिशा कुम्हार प्रथम,नंदिनी प्रजापति द्वितीय,प्रियंका प्रजापति तृतीय मिनी बालक खेमचंद्र प्रजापति प्रथम, गौरव प्रजापति द्वितीय, उमाशंकर प्रजापति तृतीय जूनियर बालक नवाजिश अली प्रथम,देव सेन द्वितीय,ईशान खान तृतीय और सविता प्रजापति खो खो सहयोग कोच में आए बच्चो का समापन समारोह में जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ,एडिशनल एसपी सीताराम सत्या द्वारा मेडल पहनाकर बच्चों का सम्मान किया गया । इसके साथ योग प्रशिक्षक अक्षय खरया का भी मोमेंटो देकर सम्मान किया गया । अक्षय खरया व योग के सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा कलेक्टर,एसपी, एडिशनल एसपी और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का सहदय से धन्यवाद देते है । और सभी बच्चे विश्वास दिलाते हैं कि समर कैंप के समापन के बाद भी अपने घर पर प्रतिदिन रोज एक घंटा योग करेंगे और दूसरों को भी करवाएंगे ।