टीकमगढ़। यातायात पुलिस ने शहर के व्यस्ततम मार्ग लोकमान्य चौराहा से पुरानी नगर पालिका सुभाष बुक डिपो से जेठा चौराहा एवं जवाहर चौराहा से राजमहल तक एवं मिश्रा तिराहा से नजरबाग गांधी चौराहा स्टेट बैंक पपौरा चौराहा तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हिदायत देकर हटाया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई गई तथा वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही कर 24 चालान कर 8600 शमन शुल्क वसूला गया। एवम 21 चालान पेंडिग ऑनलाइन कर 17300 शमन शुल्क माननीय न्यायालय में जमा करने हेतु हिदायत दी। एवम् शहर में नो एंट्री लागू होने के बाद से वर्तमान समय तक अनाधिकृत प्रवेश करने वाले 78 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में दिनांक 3 जून 2024 को टीकमगढ़ शहर के व्यस्ततम मार्ग एवं विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बनाया गया एवं हाथ ठेलो को रोड पर न लगाने की समझाइश दी गई। साथ ही भारी वाहनों के नो एंट्री में अनाधिकृत प्रवेश करने से रोकने के लिए औचक भ्रमण कर करवाही की गई।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

