टीकमगढ़। मंगलवार 04 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम आए जहां सुबह से ही मतों की गणना निर्धारित समय अनुसार शुरू की गई प्रत्येक राउंड से ही टीकमगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार रहे डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपनी बढ़त बना ली और अंत तक वह बढ़त उनकी बढ़ती ही रही आखिरकार परिणाम के अंत तक डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक 04,03,916 मातो से विजई हुए 18 वें राउंड के पश्चात परिणाम समाप्त हो गया और भारी मतों से डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने जीत हासिल की। डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को कुल 07,15, 050 मत प्राप्त हुए। डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक की जीत के पश्चात कलेक्टर ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। वही डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से उम्मीदवार पंकज अहिरवार को कुल 03,11,738 मत प्राप्त हुए। उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ नेताओं ने एवं पार्टी पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं व श्री खटीक के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई और डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक की जीत को लेकर पार्टी के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दीं। वहीं डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि जनता का विश्वास और जनता का प्यार जहां जनता ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है।

