टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अनु. अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय के मार्गदर्शन में दिनांक 03.06.2024 को पुलिस ने जिले के पुलिस लाइन ग्राउंड पर लगभग 150 छायादार वृक्षों का रोपण किया जिसमें ग्राउंड में आने वाले अधिकांश बच्चों को जागरुक करते हुए उनसे वृक्ष लगवाए एवं अन्य सभी बच्चों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया इस वृक्षारोपण में रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय , कैलाश कुमार पटेल एवं वाहन शाखा से अशोक सेन, केके यादव , सुशील प्रजापति, सुनील प्रजापति, राजेश प्रजापति, भोलाराम केवट, कुशवाहा, दिनेश यादव , , रईस खान छतरपुर, पपौरा ट्रस्ट, नगर पालिका टीकमगढ़ , यातायात पुलिस टीम एवम अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने इस भीषण गर्मी में कल्पना के विपरीत लगातार पौधों की देखरेख कर जीवित रखा । यहां आपको याद दिला दें पुलिस की यह अनोखी पहल पर कार्य पुलिस लाइन टीकमगढ़ में दिनांक 31.03.2024 से लगातार जारी है और लगभग 5000 वृक्ष लगाए जाने की योजना है ताकि आने वाले समय में पुलिस लाइन ग्राउंड को वन अच्छादित किया जा सके।

