टीकमगढ़। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के निर्देशानुसार जिले में कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य की अवधि 25 जून, 2024 तक गेहूं खरीदी की तिथि बढाई गई है जिले के गेहूं विक्रय के इच्छु्क सभी किसानों से अपेक्षा की गई हैं कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन योजना का अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने हेतु शासन की नियत अवधि 25 जून 2024 तक अपनी उपज गेहू स्लॉट बुकिंग कर नजदीकी गेहूं उपार्जन केन्द्र पर विक्रय कर शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकते है।

