टीकमगढ़ । 06 जून गुरुवार 2024 को बट सावित्री व्रत बरा बरसात का त्यौहार एवं शनि देव जी का जन्म उत्सव साथ-साथ रहा जहां एक तरफ महिलाओं ने पर्व की परंपरा के अनुसार बट वृक्ष के नीचे जाकर पूजा अर्चना की और पति की लंबी आयु की कामना करते हुए घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दूसरी ओर भक्तों ने शनिदेव मंन्दिरों में पहुंचकर शनिदेव की पूजा अर्चना कर उनके जन्मोत्सव पर धर्म लाभ अर्जित किया। एवं शनि देव जी से अपनी अपनी मनोतियां मांगी और शनि जन्म उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया बट सावित्री व्रत बरा बरसात के मौके पर जहां महिलाएं बट वृक्ष के नीचे पहुंची और पूजा अर्चना की वहीं भक्तों ने शनि देव के मंदिरों में पहुंचकर भी पूजा अर्चना की और शनि देव की पूजा उपासना कर पुण्य लाभ अर्जित किया इस मौके पर नगर के स्थानीय वानपुर दरवाजा में स्थित शनि देव मंदिर में तमाम धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए वहां के मन्दिर पुजारी भजन लाल ज्योतिषी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि शनि देव के जन्मोत्सव पर शनि देव जी का साजो सिंगर और नाना प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद एवं शाम के समय भव्य भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में कराया गया एवं हवन भी कराया गया जिसमें भक्तों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। वही मामौन पहाड़ी पर स्थित शनि देव जी के मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और पूरे दिन देर शाम तक भक्त मंदिर में पहुंचते रहे एवं शनिदेव जी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया।