टीकमगढ़ । दिनांक 05.06.2024 को आवेदिका कुमारी रूपा परिवर्तित नाम ने थाना खरगापुर में रिपोर्ट किया कि लेट्रिंग करने के लिये अकेली घर के बगल वाली रोड पर जा रही थी, तभी मेरे गांव का जयहिंद उर्फ बाबू विश्वकर्मा अचानक से आया जबरदस्ती खींच कर ले जाने लगा फरियादिया ने चिल्लाने की कोशिश की तो जय हिंद ने मुंह दबा दिया आरोपी सुनील साहू, जयहिन्द विश्वकर्मा जबरजस्ती बलात्कार किया एवं उसके दोस्त हरिओम गुप्ता ने अपराध में सहयोग किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना खरगापुर में अप.क्र. 150/24 धारा 323, 363, 366, 376डी, 506, 34 ताहि. 5/6 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध के तीनों आरोपियों जयहिन्द्र विश्वकर्मा, सुनील साहू, हरिओम गुप्ता निवासी ग्राम फुटेर चक्र 02 के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध होने के उपरान्त सूचना वरिष्ठ आधिकारियों को दी गई । उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। उक्त पुलिस टीम के द्वारा तीनो आरोपीयों को त्वरित कार्यवाही कर मात्र घटना के 12 घंटे के अन्दर ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक पंकज शर्मा पंकज शर्मा, उप निरीक्षक शहीद खान, उप निरीक्षक मयंक सायबर सेल प्रभारी टीकमगढ़, प्रआर. रहमान साइबर सेल, आर.182 गौरव, आर.375 रामसिंह, आर. 466 पुष्पेन्द्र सिंह, आर.248 सरमन, आर. 30 गौरीशंकर की अहम भूमिका रही।

