टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे ने आज जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत लड़वारी खास में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्याें का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पेड पौधे अपनी महत्वतपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घरों के खाली स्थानों पर पौध रोपित करें एवं उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लें और जल को संरक्षित करने के लिए प्रारंभ किए गए अभियान को जन आंदोलन बनायें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री धुर्वे ने कहा कि जल और वन का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, जिसकी सुरक्षा का दायित्व भी हम सभी का है। जल स्रोतो के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाये जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत लड़वारी खास में तालाब की साफ-सफाई एवं गहरीकरण के लिये जनभागीदारी एवं जनसहयोग से कार्य प्रांरभ किया गया। जल संरचनाओं के संरक्षण एवं सौदर्यीकरण से जहां एक ओर पर्यावरण का संरक्षण होगा वहीं दूसरी ओर नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।अभियान अंतर्गत ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनभागीदारी को उपरोक्त दोनों कार्यों से तालाबों में अधिक मात्रा में वर्षाजल एकत्रित होगा, जिसमें आस-पास के कृषकों व मछुआ समूह के सदस्यों की आय में अपेक्षित वृद्धी होगी। साथ ही पशुओं को वर्षभर पीने के लिये पानी की उपलब्धता हो सकेगी। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद डाॅ. सुनील कटियार, जनपद पंचायत सीईओ, सहायक यंत्री, एपीओ, उपयंत्री, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सदस्य तथा बड़ी संख्या मे ग्रामीणजनों ने उपस्थित रहकर जनभागीदारी कार्य में भाग लिया।,,,,,,, बड़ा घाट ग्राम पंचायत में किया पौधारोपण,,,,,,,वहीं इसी अभियान के दौरान कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री नवीत कुमार धुर्वे ने आज जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत बढ़ाघाट में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्याें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ ने पौधरोपण करते हुये जिलेवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घरों के खाली स्थानों पर पौध रोपित करें एवं उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लें और जल को संरक्षित करने के लिए प्रारंभ किए गए अभियान को जन आंदोलन बनायें। यहां भी संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

