टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय के नजदीक सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में आगामी 10 जून 2024 से विश्वकर्मा पुराण का आयोजन संगीतमय किया जाएगा बीते रोज क्षेत्रीय सकल विश्वकर्मा पांचाल समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि विश्वकर्मा पुराण का आयोजन कराया जाए जिसकी तैयारियां सकल विश्वकर्मा पांचाल क्षेत्रीय समाज द्वारा जोरों से की जा रही है जहां आगामी 10 जून से श्री विश्वकर्मा पुराण का सात दिवसीय संगीतमय आयोजन किया जाएगा इस विश्वकर्मा पुराण के मुख्य यजमान रमेश /काशीराम विश्वकर्मा पांंचाल मस्तापुर वाले होंगे जिन्होंने 29500 की दान राशि मुख्य यजमान बनने के लिए की है।

