टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में जिला महिला प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ में पल्स पोलियो अभियान एनआईडी दिनांक 23 से 25 जून 2024 तक संचालित किये जाने हेतु एक दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण मीटिंग,कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में एस.एम.ओ.डब्ल्यू.एच.ओ. डाॅ. एस.के. गुप्ता द्वारा पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में प्रजेंटेशन के माध्यम से गत अभियान की रिपोर्ट आधारित जानकारी शेयर कर लक्ष्य अनुसार प्रगति प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही ट्रांजिट टीम मोबाइल टीम को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने खेत खलिहान ईट, भट्टे आदि स्थानों पर सतत पर्यवेक्षण करने पर बल दिया गया, ताकि 0-5 बर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से बंचित न रहे। प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. के.एम.वरूण डीएचओ ने सभी बी.एम.ओ.बी.पी.एम.बी.सी.एम. एवं कोल्ड चैन हेडलर एवं विकासखण्ड डाटा इंट्री आॅपरेटर को अवगत करते हुये कहा कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना समय पर तैयार करें। विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता मे विकासखण्ड टाँस्क फोर्स की बैठक अनिवार्य रुप से शीघ्र अति शीघ्र करंे। अभियान मे संलग्न सभी वेक्सीनेटर को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। वगैर प्रशिक्षण के कोई भी वेकसीनेटर कार्य हेतु न लगाया जायें। डॉ.वरूण ने कहा कि वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण सेक्टर स्तर पर किया जाये जिसमें विकासखण्ड स्तर से ट्रेनर जाकर गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें व अभियान के दौरान मोनीटरिंग कार्य में सक्रियता रखें, तभी हम वांक्षित लक्ष्य प्राप्त कर पायेंगे। कार्यशाला मे बी.एम.ओ. बडागांव डाॅ. शांन्तनु दीक्षित, बी.एम.ओ. जतारा डाॅ. संजय कुशवाहा, बी.एम.ओ. वल्देवगढ डॉ. महेन्द्र पटेल, शहरी नोडल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ डॉ. सिद्वार्थ रावत, जिला मीडिया अधिकारी मनोज नायक, डी.सीसीएम नरेश विश्वकर्मा, प्रभारी जिला कोल्ड चैन श्री चंद्रशेखर तिवारी, डी.एम.आरआई अनिरुद्ध शुक्ला, ए.पी.एम., श्री अंकित रावत, डॉ. सचिन जैन, नितिन तिवारी, कैलाश अहिरवार पृथ्वीपुर, पंकज साहू निवाड़ी, परशुराम अहिरवार बडागांव, श्रीमती अनुराधा पोरवाल वल्देवगढ़, अतीक अहमद पलेरा, विजय श्रीवास्तव, श्रीमती सरोज सुमन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

