पलेरा । प्रदेश की भाजपा सरकार मौजूदा स्थिति में अवैध उत्खनन रोकने लिए तमाम प्रयास कर रही है। बावजूद इसके उन्हीं की पार्टी के नुमाइंदों के संरक्षण में यह अवैध उत्खनन का कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक की शिकायत करने के बावजूद नुमाइंदों के फोन पहुंचते ही प्रशासनिक अमले को बैरंग लौटना पड़ता है। अवैध उत्खनन शासकीय धरोहरों पर बेखौफ जिलेभर में चल रहा है जिसे रोक पाने में प्रशासन मशीनरी नाकाम साबित हो रही है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा पर जिले के अधिकारी पलीता लगाते हुए नजर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलांतर्गत आने वाली नगर परिषद पलेरा के पठेश्वरी मंदिर के पास स्थित गजाधर तालाब पर दबंग माफियाओं द्वारा दिनदहाड़े मिट्टी का अवैध उत्खनन मशीनों से कराया जा रहा है। ग्रीष्म कालीन ऋतु में तालाब पूर्णत: खाली हो चुका है तालाब में पानी न होने के कारण खनन माफियाओं की नजर इस शासकीय धरोहर पर बनी हुई है। उक्त उत्खनन वृहद स्तर पर कराया जा रहा है। जब वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने वीडियों बनाने का प्रयास किया तो उत्खनन करने वाले लोगों की दबंगाई के कारण चोरी छिपे वीडियों बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी यानि नगर परिषद के कर्मचारी एवं राजस्व िवभाग से की इसके बावजूद भी उक्त दोनाें विभाग द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के नुमाइंदो के हस्ताक्षेप के बाद वह भी कार्यवाही करने से बैकफुट पर आ गए। हालांकि नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा खबर लिखे जाने के एक दिन पूर्व अवैध उत्खनन को रोका गया था इसके बाद भी शनिवार के रोज अवैध उत्खनन बेखौफ रूप से निरंतर चलता रहा । शनिवार को तालाब पर जेसीबी मशीन लगाकर दर्जनों ट्रेक्टरों के माध्यम से उत्खनन होता रहा और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनकर यह सारा नजारा अपनी आंखों के सामने देखता रहा। स्थानीय नगर में जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन कुछ हरकत में आया फिर भी प्रशासन ने इस ओर अनदेखी की है जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन राजनैतिक दखलंदाजी के कारण बैकफुट पर आ गया है ।,,,,,,,,,,,क्या कहते हैं जिम्मेवार ,,,,,,,,,, नगर के पटेश्वरी मंदिर के पास स्थित गजाधर तालाब में अवैध उत्खनन की खबर प्राप्त हुई थी जिससे समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था और इस अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही होनीचाहिए।,,,,,,,,सीएमओ का कहना,,,,,, गायत्री विनोद वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष पलेरा पुलिस विभाग को सूचना दी गई राजस्व अधिकारी तहसीलदार महोदया के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया उन्हें मैसेज दिया गया।
-शिवि उपाध्याय, प्रभारी सीएमओ नगर परिषद पलेरा
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

