टीकमगढ़। संसदीय क्षेत्र लोकसभा सीट टीकमगढ़ से डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक भारी बहुमत से विजई हुए हैं और उनकी जीत के पश्चात उन्हें दिल्ली मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में फिर शपथ ली डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक आठवीं बार लोकसभा चुनाव में जीते हैं और उन्हें मोदी मंत्रिमंडल ने विश्वास जताते हुए फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया है जिसकी शपथ डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक ने ली है डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक क्षेत्र के चहेते और जनप्रिय नेता हैं जो लगातार अपने सरल स्वभाव और मृदभाषी होने के कारण जनता में अपनी खासी पकड़ बनाए हुए हैं जहां वह आठवीं बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं और तीसरी बार उन्हें मंत्री बनाया गया है डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के मंत्री बनते ही टीकमगढ़ जिला भाजपा में खुशियों की बौछार है जहां भाजपायों ने जश्न मनाते हुए एक दूजे को बधाइयां दी और मोदी मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताया है भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि टीकमगढ़ लोकसभा से विजई हुए डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से मंत्री बनाया गया है जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।