सिवनी मालवा / आज भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वी जन्म जयंती भाजपा द्वारा संपूर्ण भारत में मनाई जा रही हैं। उसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 09 के बूथ 86, 87 पर पार्षद ईश्वरदास जमींदार के निवास पर भी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्जिलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत द्वारा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा के पित्र पुरुष के जीवन परिचय पर उनके संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी भाजपा युवा साथियों ने जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आभार पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीरसिंह राजपूत, पार्षद सभापति दीपक बाथव, पार्षद सभापति ईश्वरदास जमीदार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश लोवंशी, सुरेंद्र लोवंशी, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी, अनिल लोवंशी, गोलू लोवंशी, अक्षय खटी, राहुल गौर डब्बू वर्मा, रणवीर सिंह सहित अन्य साथीगण उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722