नर्मदापुरम / भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत डॉ. सेठा का फार्म भरवाकर भाजपा का परिचय पत्र बनवाया। जयबाला निगम ने बताया कि डॉ . सेठा ने ओपपीडी डाक्टर, स्टाफ एवँ जयबाला निगम को मिठाई खिलाई एवं अपने स्टाफ डाक्टर, स्टाफ सदस्यो को भाजपा सदस्य बनने के लिए अनुमति देकर प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल के नेतृत्व में राज्यसभा साँसद श्रीमती माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की मँशानुसार सदस्यता अभियान में कु. जयबाला निगम कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा ने वार्ड 01 के बूथ 59,31’वार्ड 06 मे मिसकाल देकर भाजपा के सदस्य बनाए। नगर मँडल नर्मदापुरम के अध्यक्ष सागर शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित महिला मोर्चा के द्वारा मानीटरिंग कर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। लोकेश तिवारी , आई टी सैल के प्रशान्त दीक्षित, राहुल पटवा, राहुल ठाकुर, गजेंद्र चौहान , अमित माहला का सतत मार्गदर्शन सहर्ष मिल रहा है ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722