प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब, लायंस क्लब नर्मदा पुरम का” सेवा सप्ताह -हर दिन एक सेवा” का आखरी दिन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में संपन्न हुआ । पिछले 1 हफ्ते से लगातार अलग-अलग तरह की सेवा कर मन प्रफुल्लित , प्रसन्नचित्त एवं अभिभूत है की पूर्वनिर्धारित सेवाएं निर्धारित समय में सभी लायंस साथीगणो की मदद से, समय पर संतुष्टि पूर्ण तरीके से संपन्न हुई ।आज के दिन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन “आसरा वृद्धाश्रम बांद्राभान” में रखा गया। जिसमें सभी वृद्धजनों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जांचों के लिए सैंपल लिए गए जिसमें सभी तरह की सामान्य जांचो के साथ थायराइड हार्मोन श्रेया पैथोलॉजी लेबोरेटरी से जांच उपरांत रिपोर्ट प्रदान की जावेगी, दवाइयां बांटी गई, वेदाचार्य द्वारा पाचन चूर्ण, टॉनिक दिए गए , योगाचार्य द्वारा कुछ जरूरी शारीरिक व्यायाम कराए गए और हिदायत दी गई कि इसे रोजाना नियमित रूप से करें एवम फल बांटे गए । इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लाॅ डॉ जे पी मालवीय, एमजीएफ लाॅ डॉ अतुल सेठा, डॉ रुचि सक्सैना , डॉ सुरेंद्रजीत सिंह (वेदराज), डॉ राजीव मालवीय, लायंस क्लब सचिव लाॅ देवेंद्र वर्मा, लॉ के एस राजपूत, एमजेएफ लाॅ डी एस डांगी, लॉ योगाचार्य राकेश चौहान, लाॅ कामेश जायसवाल, डॉ निलेश पवार,संजीव सराठे , रीना सूर्यवंशी आश्रम की संचालिका श्रीमती निर्मला माथनकर, ग्वारीघाट आश्रम के स्वामी विनोदानंद इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम उपरांत सभी सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों, आश्रम कर्मचारियों, वृद्धजनों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया और उपहार दिए गए ।

