टीकमगढ़। 24 अगस्त 2026 सोमवार के दिन भीम आर्मी ने एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम दिया है इस ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग की गई है जहां भीम आर्मी सेना के जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया है जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी का कहना है कि मैंने करीब 120 किलोमीटर की पैदल यात्रा जतारा विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में की है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जहां नालियां,सड़के, स्कूलों में शिक्षकों द्वारा सही ढंग से अध्यापन कार्य न करना इस प्रकार के तमाम मुद्दों को लेकर रोहित चौधरी ने भीम आर्मी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है और ग्रामीण क्षेत्र की इन समस्याओं को शीघ्र अति शीघ्र हल कराए जाने की मांग की है इस अवसर पर भीम आर्मी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।