प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आए दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। किसी भी घटना को अंजाम देने से नहीं डरते। मामला ट्राइडेंट कर्मचारी विकास को किन्हीं अज्ञात युवकों ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसके शरीर पर निशान बन गए जिसकी शिकायत थाने में की गई है। विकास ने बताया कि घटना रेलवे ब्रिज एवम वान्या ढाबे के बीच की रात 11:00 बजे के बाद की है जब वह ट्राइडेंट कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था।

