प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिमीन नगर इकाई द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस पर आज शाम सात बजे खुशियों का रथ निकाला जाएगा। जिसमे गरीब, बेबा, अनाथ, एवं ज़रुरत मंदो के घर जाकर पर्व की बधाई एवं ड्राईफूड्स दैनिक यूज़ होने वाली सामग्री वितरण कर उनकी परेशानियों को सुना जायेगा। पैगमबर मोहम्मद ने फ़रमाया लोगो की मदद करो भले वह किसी भी मज़हब का हो उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर यह अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में फ़िरोज़ खान चिश्ती, साजिद खान अत्तारी, परवेज खान, मो आमिर, अबरार खान चिश्ती, राजा पठान मदारी, सहाना फातिमा कुरैशी, आरिफ खान चिश्ती आदि मौजूद रहेंगे।

