प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ कल दिनांक 09/10/2022 को प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक 33/11 के ही कोठी बाजार उपकेन्द्र में पोस्ट मानसून रखरखाव कार्य किया जाना है। जिस कारण 33/11 केव्ही कोठी बाजार उपकेन्द्र नर्मदापुर से निकलने वाले 11 केव्ही टेलीफोन एक्सचेंज, सेठानी घाट एवं कलेक्ट्रेट फीडर पर विद्युत बाधित होगा। किये गये कार्य की प्रवत्ति को देखते हुए विद्युत प्रदाय घटाई या बढ़ाई जा सकती है। प्रभावित क्षेत्र- सेठानी घाट, सराफा चौक, सुभाष चौक, बजरिया, एकता चौक, हलवाई चौक, इन्द्रा चौक, शासकीय चिकित्सालय, कोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट, एस.पी.एम. इंटक वेल, टेलीफोन एक्सचेंज, कलेक्ट्रेट कमिश्नर कार्यालय एवं आस-पास क्षेत्र में। देर रात उक्त कार्यवाही को रद्द कर दिया गया।

