प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ आदिवासी जनसंपर्क एवं जन जागृति पदयात्रा के दूसरे दिन की पदयात्रा रानी दुर्गावती भवन माखन नगर बाबई से सुबह 9.30 प्रारंभ हुई । माखन नगर में यात्रा का जगह भव्य स्वागत हुआ। पठान कमेटी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज संगठन जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रा के साथियों को चाय, पानी, स्वल्पाहार, फूल माला आदि से भव्य स्वागत किया गया। बुधवाडा के पास पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा द्वारा सभी यात्रियों को चाय, पानी की व्यवस्था की एवं यात्रा में चल रहे साथियों को शुभकामनाएं दी । बुधवाडा में सगाजनो द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। गुडारिया के साथी बुधवाडा से गुडारिया तक पैदल चलकर पदयात्रियों का होशला बढ़ाया। सेमरी पदयात्रा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संगठन द्वारा फूलमाला, हल्दी चावल से यात्रा का स्वागत किया साथ सोहागपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर यात्रा में सम्लित होकर पदयात्रा में चल रहे साथियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि जिस उद्देश्य से यात्रा चल रही है उसमें जो समस्याएं आ रही हैं उसे आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराये । मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आपकी समस्त समस्याओं से अवगत कराऊंगा। यात्रियों द्वारा विधायक का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यात्रा जिस उद्देश्य को लेकर चल रही है ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में आवेदन पत्र आ रहें हैं। जिस स्तर की समस्या आ रही है संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जा रहा है । अधिकारी से अनुरोध किया जा रहा है कि इनका निराकरण जल्द किया जाये । यात्रा सेमरी हरचंद से सोहागपुर की ओर प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगी।

