प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ आज रविवार को सुबह-सुबह नर्मदा नदी में स्वच्छता अभियान के तहत घाट की सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें जय हो समिति के सदस्यों ने मिलकर नदी के तट से कचरा साफ किया। नर्मदा नदी में सफाई का अभियान समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय के नेतृत्व में 5 वर्षों से चल रहा है। अब इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जय हो वालों ने कमर कसी है। अभियान के सागर पटैल ने बताया कि अब नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर एक-एक कर सफाई अभियान आगे बढ़ाना है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ रहे हैं। हम लोगों को मिलकर के इसी तरीके से सफाई अभियान चलाकर नदियों से कूड़े कचरे को बाहर निकाला जाए ताकि नदियां एक बार फिर से स्वछ और निर्मल हो सके। जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत और परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य टोनी दुन्दवि, तनिश युवना, संजू प्रजापति, चिराग बावरिया, विशाल बावरिया, अतुल यादव, दिवस प्रजापति, विकास गुप्ता, राकेश धाकड़, दीपक वर्मा, राजा मालवीय, दानवीर यादव, राजेश प्रजापति, अनुराग वर्मा, अंकित सागर, लोकेश माधव, राम रजक आदि युवा मौजूद रहे।

